UP Elections 2027: समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी अमेठी के गौरीगंज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद से इन नेताओं और सपा नेतृत्व के बीच दूरी लगातार बढ़ती गई. इसका अब औपचारिक राजनीतिक नतीजा सामने आने जा रहा है. समाजवादी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका इसलिए माना जा रहा है क्योंकि तीनों विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत राजनीतिक आधार रखते हैं.
from Videos https://ift.tt/riZuIXs


0 Comments