सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा की हत्‍या या हादसा? बॉम्बे HC के निर्देश पर एक्शन में CBI

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है. बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर अपनी जांच नए सिरे से शुरू कर दी है. अदालत ने गत 2 सितंबर को आदेश जारी करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी को मामले की गहन पड़ताल करने का निर्देश दिया था. साथ ही अदालत ने यह स्पष्ट हिदायत भी दी है कि जब तक ठोस साक्ष्य सामने न आएं, तब तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी न बनाया जाए. सीबीआई ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है. जांच एजेंसी दिशा सालियान के परिवार के सदस्यों से नए सिरे से विस्तृत बयान दर्ज कर रही है. परिवार और अन्य पक्षों का आरोप है कि यह महज दुर्घटनावश हुई मौत (Accidental Death) नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है.



from Videos https://ift.tt/4pPOtAW

Post a Comment

0 Comments