PM Modi gold appeal: अगर जनता ने सोना नहीं खरीदा तो देश पर क्या असर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताई चौंकाने वाली बातें

PM Modi gold appeal, gold buying India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद कम करने की अपील के बाद ज्वेलरी इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि संस्कृति, सुरक्षा और करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़ा है. उद्योग का कहना है कि सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को बढ़ावा दे, ताकि घरेलू सोना बाजार में आए और आयात कम हो सके. इससे छोटे कारीगरों और मजदूरों की रोजी-रोटी सुरक्षित रहेगी. विशेषज्ञों ने पीएम की चिंता को सही बताया, लेकिन साथ ही इंडस्ट्री और रोजगार पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखने की जरूरत पर भी जोर दिया.



from Videos https://ift.tt/9sHI1i5

Post a Comment

0 Comments