राज्यपाल को मिला CM गहलोत का नया प्रस्ताव

राजस्थान के सियासी संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को नया प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए भेजा गया है. विधानसभा सत्र का एजेंडा कोरोनावायरस महामारी बताया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 31 जुलाई से विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं. नए प्रस्ताव में फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) कराने का प्रस्ताव नहीं है. कुछ बिल पास कराने का जिक्र जरूर किया गया है. राज्यपाल ने इस बारे में कहा, "वह नए प्रस्ताव की जांच-पड़ताल कर रहे हैं."

from Videos https://ift.tt/2EbV9JN

Post a Comment

0 Comments