रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आज 'करगिल विजय दिवस' है. 21 साल पहले आज ही के दिन भारतीय सेना ने करगिल के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई थी. युद्ध में देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले वीरों को हर ओर याद किया जा रहा है. इस मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उनके साथ रक्षा राज्यमंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख नजर आए. इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमारे जवानों की शहादत हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगी.'

from Videos https://ift.tt/3025Ebb

Post a Comment

0 Comments