सचिन पायलट खेमे ने 16 विधायकों का वीडियो जारी किया

राजस्थान में सियासी माहौल काफी गर्म है. सचिन पायलट और अशोक गहलोत खेमा इस बात का दावा करता दिख रहा है कि उनके साथ कितने विधायक हैं. इस बीच पायलट खेमे ने सोमवार देर रात एक वीडियो जारी किया, जिसमें 15-16 कांग्रेस विधायक साथ बैठे दिख रहे हैं. हालांकि, सचिन पायलट का दावा है कि उनके पास 30 विधायकों का समर्थन है. वहीं, गहलोत खेमे का कहना है कि सरकार पर कोई संकट नहीं है.

from Videos https://ift.tt/3fDpazW

Post a Comment

0 Comments