गुरदासपुर से सन्नी देवोल बीजेपी के उम्मीदवार हैं. सब अपने स्टार उम्मीदवार को देखने आ रहे हैं. लेकिन एक आदमी है जो कह रहा है, उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था. ये सन्नी देवोल के पिता धर्मेंद्र हैं. धर्मेंद्र को जब पता चला कि सन्नी देवोल बलराम जाखड़ के बेटे सुनील जाखड़ के खिलाफ उम्मीदवार हैं तो वे कुछ मायूस हुए. उनका कहना है, वो कलाकार हैं और सुनील जाखड़ जैसे बड़े नेता के साथ बहस नहीं कर सकते. धर्मेंद्र खुद भी सांसद रह चुके हैं. ये अलग बात है कि अपने चुनाव क्षेत्र बीकानेर से ऐसे गायब हुए थे कि उनके वोटरों ने उनके लिए लापता के पोस्टर छपवा दिए थे.
from Videos http://bit.ly/2YnDFz5


0 Comments