बिहार में बीजेपी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में ही लड़ेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यह बात साफ कर दी है. पहली वर्चुअल रैली में अमित शाह ने यह भी दावा किया कि बिहार में एनडीए दो तिहाई बहुमत हासिल करेगा. अमित शाह ने रविवार को अपनी पहली वर्चुअल रैली से विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज किया. इसे 'बिहार जनसंवाद रैली' नाम दिया गया था.
from Videos https://ift.tt/3cH72mJ


0 Comments