दिल्ली : खुल गया गुरुद्वारा बंगला साहिब, प्रबंधन ने की खास तैयारियां

'अनलॉक 1.0' के तहत आज से देश के सभी धार्मिक स्थल खुल गए हैं. सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग व केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अन्य मानकों का पालन किया जा रहा है. दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में श्रद्धालु आना शुरू हो गए हैं. गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से परिसर में खास तैयारियां की गई हैं. गुरुद्वारा में प्रवेश करने वाले हर शख्स को डिसइंफेक्शन टनल से होकर गुजरना अनिवार्य है. साथ ही श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. सिर व मुंह ढकना भी जरूरी है.

from Videos https://ift.tt/37eMGQv

Post a Comment

0 Comments