IIT बॉम्बे ने अपने बयान को लेकर मांगी माफी, छात्र की मौत को लेकर कही थी ये बात

I IT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में अब संस्थान की तरफ से पिछले बयान को लेकर माफी मांगी गई है. आईआईटी बॉम्बे ने कहा है कि फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है और जब तक जांच पूरी नहीं होती है, उस घटनाक्रम पर कोई भी टिप्पणी नहीं की जा सकती है. इससे पहले संस्थान की तरफ से एक बयान जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी गई थी. इसमें बताया गया था कि छात्र को एग्जाम के दौरान चीटिंग करते हुए पकड़ा गया था और उसके बाद उसे ये भी बताया गया था कि उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. 



from Videos https://ift.tt/dZxnrFU

Post a Comment

0 Comments