दिल्ली के तुगलक रोड इलाके के लोधी एस्टेट में सरकारी कोठी नंबर 61 में गोली लगने से दो CRPF जवानों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे तुगलक रोड थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि लोधी स्टेट की 61 नंबर कोठी में कई राउंड फायरिंग हुई है. ये खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. वहां जाकर देखा कि सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर जमीन पर पड़े थे और उनको गोली लगी हुई थी. दोनों की मौत हो चुकी थी. जानकारी के मुताबिक, CRPF के सब-इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इंस्पेक्टर दशरथ सिंह को गोली मार दी और फिर सब-इंस्पेक्टर ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
from Videos https://ift.tt/39ySOV6


0 Comments