पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर राजनीति भी हो रही है. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली आ रहे हैं. वह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. राज्यपाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. हिंसा मामले में राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि संविधान की रक्षा करना उनका दायित्व है. हिंसा का मामला उत्तरी दिनाजपुर का है. युवती की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. मामला सामने आने के बाद इलाके में हिंसा फैल गई. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई.
from Videos https://ift.tt/3fKUKfb


0 Comments