बिहार के बदहाल अस्पताल, तेजस्वी ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना

बिहार में अस्पतालों की बदहाली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के गृह जिले सीवान के एक अस्पताल का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो सीवान के एक अस्पताल का है. वहां लोग अस्पताल की बदइंतजामी और इलाज नहीं मिलने की बात कह रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा, 'माथा पकड़ 15 वर्षीय सुशासन का गुणगान किजीए. वीडियो स्वास्थ्यमंत्री के गृह जिला का है. जो हजारों करोड़ विज्ञापन देने और 57 घोटालों मे खाए उससे बिहार में अनेक अत्याधुनिक हॉस्पिटल बनाए जा सकते थे लेकिन इन्होंने जात-पात के कॉकटेल को सुशासन बता जनता को ठगा. अब असलियत सामने आ रही है.'

from Videos https://ift.tt/30p5sSr

Post a Comment

0 Comments