मैं BJP में शामिल नहीं होऊंगा : सचिन पायलट

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन NDTV से बातचीत में उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. सचिन पायलट ने कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि व्हिप लागू नहीं होता क्योंकि विधानसभा सत्र अभी नहीं चल रहा है. इससे पहले पायलट ने NDTV से कहा था कि अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है. 30 विधायकों का समर्थन उनके पास है. उन्होंने कहा कि कोई अपना घर नहीं छोड़ना चाहता लेकिन वो ऐसी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकते.

from Videos https://ift.tt/3fphTnw

Post a Comment

0 Comments