सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 85 साल की दादी का वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में 85 साल की दादी लाठी-काठी का जबरदस्त हुनर दिखा रही हैं. दादी की पहचान शांताबाई के तौर पर हुई है और वह पुणे की रहने वाली हैं. वह कहती हैं कि वह यह स्टंट 8 साल की उम्र से कर रही हैं. सड़कों पर इसका प्रदर्शन कर वह अपने घर का खर्च उठाती हैं. वह कहती हैं कि वो ये सब अपने पोते-पोतियों के लिए कर रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद रितेश देशमुख, सोनू सूद समेत कई हस्तियों ने उनकी मदद करने की बात कही है.

from Videos https://ift.tt/3hAmUtW

Post a Comment

0 Comments