मुंबई के आरे में पेड़ों की कटाई जारी, विरोध में जमा हुए सैकड़ों लोग

मुंबई के आरे में पेड़ों की कटाई जारी है. पेड़ों को काटने का काम कल रात को शुरू किया गया है. जैसे ही पेड़ों की कटाई का काम शुरू हुआ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और देर रात इन लोगों को हिरासत में ले लिया गया और अलग अलग जगहों पर बंद किया गया है. कल रात प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया. इसके बाद पूरी रात पेड़ों की कटाई हुई है. सुबह भी लोग प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं. लेकिन लोगों का कहना है कि उन्हें आरे की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है. पर्यावरण प्रेमियों का कहना है पेड़ों की कटाई की जानकारी वेबसाइट पर डालने के बाद 15 दिनों बाद कटाई का काम शुरू हो सकता है. और अब तक परमिशन को वेबसाइट पर नहीं डाला गया है.

from Videos https://ift.tt/2IEvxF5

Post a Comment

0 Comments