बेटे के बचाव में बोले कैलाश विजयवर्गीय- वह कच्चा खिलाड़ी है

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारी को बैट से पीटने के मामले में अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि वह अभी 'कच्चा खिलाड़ी' है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह बड़ा मामला था नहीं, इसे बड़ा बनाया गया है. बता दें, पिछले सप्ताह आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के अधिकारी को क्रिकेट के बैट के साथ पिटाई की थी. इसके बाद आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद भोपाल की विशेष कोर्ट ने उन्हें शनिवार को जमानत दी और रविवार सुबह उन्हें जेल से रिहा किया गया.

from Videos https://ift.tt/2Nmtnys

Post a Comment

0 Comments