सर्वसम्‍मति से NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के परिणाम आने के बाद शनिवार की शाम को बीजेपी संसदीय दल (BJP) और एनडीए की बैठक हुई. बैठक में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को औपचारिक तौर पर बीजेपी संसदीय दल और एनडीए का नेता चुना गया. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में ये बैठक हुई. बैठक में उद्धव ठाकरे, रामविलास पासवान समेत एनडीए के सभी नेता और सांसद मौजूद रहे. बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने बीजेपी संसदीय दल के नेता के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्‍ताव रखा जिसका समर्थन राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत सभी बीजेपी सांसदों ने किया. एनडीए में शामिल दलों ने भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन किया.

from Videos http://bit.ly/2QlU3gK

Post a Comment

0 Comments