CWC ने राहुल गांधी के इस्तीफे के प्रस्ताव को ठुकराया- रणदीप सुरजेवाला

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने बैठक बुलाई. इस बैठक के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम देश की जनता के निर्णय को स्वीकार करते हैं. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने बताया, 'कांग्रेस कार्य समिति 2019 के लोकसभा चुनाव के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है.कांग्रेस कार्यसमिति 12.13 करोड़ साहसी व सजग मतदाताओं को धन्यवाद देती है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया. कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार और सकारात्मक विपक्ष के रूप में अपना कर्तव्य निभाएगी और देशवासियों की समस्याओं को सामने रख उनके प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी. कांग्रेस कार्यसमिति कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने चुनावी अभियान की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कड़ा संघर्ष करते हुए दिन-रात जमीनी मेहनत की.

from Videos http://bit.ly/2QpBk40

Post a Comment

0 Comments