फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एनडीटीवी से बाचतीत के दौरान कहा कि पिछले पांच वर्षों में संवैधानिक व्यवस्था खतरे में नजर आई. जिसको लेकर वह लोगों को जागरूक करने के साथ मताधिकार के प्रति प्रेरित कर रहीं. कभी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कभी आप नेता आतिशी के लिए कैंपेनिंग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए कोई गोल ओरिएंटेड प्रोजेक्ट नहीं है. मैने कन्हैया, दिग्विजय सिंह, और आतिशी के लिए प्रचार किया. मैं किसी भी राजनीतिक दल की सदस्य नहीं हूं. जो उम्मीदवार व्यवस्था में बदलाव लाने वाले दिखते हैं, उनको समर्थन देती हूं.
from Videos http://bit.ly/2VQSyMy


0 Comments