रवीश के रोड शो में बोले अखिलेश यादव- बीजेपी को हराना है तो उन्हें फॉलो करना छोड़ना होगा

रवीश के रोड शो में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आपको भारतीय जनता पार्टी से चुनाव जीतना है तो बीजेपी और उनके नेताओं को फॉलो करना छोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि कभी-कभी शांत रहकर भी लड़ाई जीती जा सकती है. अगर आप उनको फॉलो करेंगे तभी आप चुनाव जीत सकेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. गोरखपुर, फुलपुर और कैराना. जब गोरखपुर चुनाव हो रहा था, उस समय बीजेपी ने हमलोगों को कहा था कि यह गठबंधन नहीं है सांप-छछूंदर का गठबंधन है. हम शांत रहे और लोगों ने क्या परिणाम दिया यह सब जानते हैं. उन्होंने कहा कि हमें अपने मुद्दे जनता को बताना पड़ेगा.

from Videos http://bit.ly/2H6PQdG

Post a Comment

0 Comments