दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने एनडीटीवी से बातचीत की. इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि आज दक्षिणी दिल्ली में कई मुद्दे अहम हैं. जैसे कि लोगों के घरों में पानी नहीं है, घर के बाहर सीवर की लाइन नहीं, कई इलाकों में जाम की समस्या सबसे बड़ी है. बीते पांच सालों में इन समस्याओं को दूर करने के लिए कोई काम नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के उम्मीदवार लोगों को प्रदेश और धर्म के आधार पर बांट रहे हैं. बीजेपी के उम्मीदवार पूर्वांचल से आए लोगों को दिल्ली का नहीं मानते. लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि दिल्ली सबकी है. चाहे कोई बिहार से आया हो या फिर कोई यूपी या फिर मध्य प्रदेश से ही.
from Videos http://bit.ly/2DGwoT2


0 Comments