नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को किया धन्यवाद

बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के घटक दल जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार ने नतीजों के बाद बिहार की जनता का धन्यवाद दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव अभियान चलाकर एक कटुता पैदा करने की कोशिश की जा रही थी. बिहार की जनता ने उसे नकार दिया. उन्होंने कहा कि जनता ने देश में पीएम मोदी द्वारा किया गया काम और राज्य में हमारी सरकार द्वारा किए गए कामों पर जनता ने वोट दिया. नीतीश कुमार ने कहा इस प्रकार से मिले जनादेश के बाद जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और बढ़ गई है और हम बिहार के विकास के लिए काम करेंगे.

from Videos http://bit.ly/2WoMIlT

Post a Comment

0 Comments