दिल्‍ली में आपत्तिजनक पर्चे पर तू-तू मैं-मैं

दिल्ली में एक पंफलेट को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है जिसमें अरविंद केजरीवाल और पूर्वी दिल्ली से AAP की उम्मीदवार आतिशी को लेकर अपशब्दों की भरमार है. 'नो योर कंडीडेट' टाइटल वाले इस पर्चे में पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहीं आप प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखीं गई हैं. आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर पर ये आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है. वहीं गौतम गंभीर ने ट्वीट करके कहा कि ये सब केजरीवाल का ही काम है, अगर वो साबित कर दें कि ये पर्चे मैंने बंटवाए हैं तो मैं अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा.

from Videos http://bit.ly/2vKyAEL

Post a Comment

0 Comments