पैम्फलेट विवादः गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी को भेजा मानहानि की नोटिस

पूर्वी दिल्ली से BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी को मानहानि का नोटिस भिजवाया है.उनसे बिना शर्त माफी मांगने को कहा है. कहा है कि अगर आप नेता अपने बयान वापस नहीं लेते हैं तो मानहानि का मुकदमा किया जाएगा. मामला दिल्ली में एक पैम्फलेट को लेकर शुरु हुए विवाद का है.पैम्फलेट में आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार आतिशी, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गालियां दी गई, आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कही गई हैं. आम आदमी पार्टी का आरोप है बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर ने यह पैम्फलेट बंटवाया है.

from Videos http://bit.ly/2Yf51ak

Post a Comment

0 Comments