केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने NDTV से खास बात की. एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में गडकरी ने कहा कि बीजेपी और एनडीए को बहुमत मिलेगा और नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे. जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी कैसे बहुमत के आंकड़े तक पहुंचेगी तो इस पर गडकरी ने कहा कि ओडिशा, बंगाल ओर केरल में पार्टी की सीटें बढ़ेंगी जबकि यूपी में भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि राजनीति में दो और दो मिलकर हमेशा चार नहीं होते. उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि वह प्रधानमंत्री पद की रेस में है.
from Videos http://bit.ly/2WwznoA


0 Comments