रवीश के रोड शो में बोले अखिलेश यादव- चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए

रवीश के रोड शो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमपे जो बीती है वह हम ही जानते हैं. पहली बार हमारे कार्यकर्ताओं के नाम पर रेड कार्ड जारी किए गए. पहली बार चुनाव में रेड कार्ड जारी हुआ. हमारे कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से रोका गया है. कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस बिठाई गई. जब पुलिस की शिकायत चुनाव आयोग से की गई तो आयोग ने डीएम से रिपोर्ट मांगी. अब आप बताइये पुलिस भी राज्य सरकार की और डीएम भी तो ऐसे में न्याय कैसे होगा.

from Videos http://bit.ly/2VLdaWH

Post a Comment

0 Comments