कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने वोकल कॉर्ड में ख़राबी की शिकायत करते हुए प्रचार से दूरी बना ली है. बाक़ी के राज्यों में पार्टी का प्रचार करने के बाद सिद्धू कल पंजाब में राहुल गांधी की रैली से दूर रहे. एनडीटीवी की टीम ने नवजोत सिंह सिद्धू से बात की तो उन्होंने कहा, 'प्रियंका जी के साथ पंजाब जा रहा हूं जो प्रियंका, राहुल जी और आलाकमान कहता है, करता हूं. जो अहमद पटेल जी के यहां से प्रोग्राम बनता है वैसा करता हूं'. साथ उन्होंने यह भी कहा, 'शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाये तो कुचला जाता है इसलिए जो हुक्म होता है वो मैं कर देता हूं'.
from Videos http://bit.ly/2W0g9L2


0 Comments