Twitter : पीएम मोदी-अमित शाह ने नाम के आगे लगाया 'चौकीदार'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया है. उन्होंने- मैं भी चौकीदार हूं कैंपेन के तहत अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलते हुए चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है. पहले यह नाम नरेंद्र मोदी था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है. नेताओं को देखकर अब बीजपी के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता नाम बदलने की रेस में शामिल हो गए हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी के चौकीदार चोर है नारे के जवाब में मैं हूं चौकीदार कैंपेन शुरू किया है. मकसद है कि 2014 में लांच किए गए चायवाले अभियान की तरह इस बार चौकीदार अभियान से जनता को लुभाने का.

from Videos https://ift.tt/2THMXIq

Post a Comment

0 Comments