गोवा में मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे बीजेपी नेता प्रमोद सावंत : सूत्र

गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन( Manohar Parrikar's death) के बाद बीजेपी नए मुख्यमंत्री की तलाश में जुटी है.दिल्ली से पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में गठबंधन के सहयोगी दलों और बीजेपी विधायकों की बैठक में आम सहमति से कोई फैसला नहीं हो पाया है.मनोहर पर्रिकर गोवा में एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें भाजपा के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीय शामिल रहे. नितिन गडकरी के साथ बैठक में गठबंधन के सहयोगी दल एमजीपी के विधायक सुदिन धवलीकर ने खुद मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी ठोक दी. मगर बीजेपी चाहती है कि यह पद उसके किसी नेता के पास रहे. सूत्र बता रहे हैं कि इन सब के बीच गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री बनाए जाने की दौड़ में सबसे आगे नज़र आ रहे हैं. इस बारे में अंतिम फैसला एक-दो दिन में कर लिया जाएगा.

from Videos https://ift.tt/2TUZMOC

Post a Comment

0 Comments