वडक्कन के बीजेपी में शामिल होने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए टॉम वडक्कन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इस बात को नकार दिया कि टॉम वडक्कन के बीजेपी में जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने कहा, ''वडक्कन कोई बड़े नेता नहीं थे''. आपको बता दें कि टॉम वडक्कन एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. पार्टी में कौन पावर सेंटर है, यह पता ही नहीं चल पा रहा था. टॉम वडक्कन ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद सेना को लेकर कांग्रेस के स्टैंड से वे काफी दुखी थे और भारी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला लिया.

from Videos https://ift.tt/2Covf1G

Post a Comment

0 Comments