चुनाव आचार संहिता के बावजूद पश्चिम बंगाल में नेता हदें पार कर बयान दे रहे हैं. ताज़ा मामला बशीरहाट से बीजेपी उम्मीदवार सायंतन बसु का है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी उम्मीदवार सायंतन बसु ने कहा कि मतदान वाले दिन अगर विरोधी दिक़्क़तें पैदा करते हैं तो वो केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को उन पर फ़ायरिंग करने का आदेश देंगे. इतना ही नहीं बीजेपी उम्मीदवार ने महिलाओं से अपने चाकू की धार तेज़ कर रखने की अपील की है ताक़ि वो उस दिन परेशान करनेवालों से निपट सकें.
from Videos https://ift.tt/2FD7Sm6


0 Comments