प्रियंका गांधी ऐसा क्या बोल रही हैं कि न्यूज़ एजेंसी एएनआई पर उनके बयान के जवाब में बीजेपी के छह नेताओं के बयान आ गए. हो सकता हो एजेंसी की तरफ से सवाल पूछने वाला प्रियंका के बयान पर भी पूछ लेता हो मगर छह-छह नेताओं के बयान को देखकर लगा कि प्रियंका के दौरे को देखा जाए. प्रियंका गांधी ने कहा कि हर बात में 70 साल 70 साल करने का सवाल अब एक्सपायर हो चुका है. सरकार बताए कि उसने 5 साल में क्या किया है. क्या प्रियंका गांधी वाकई ऐसा हमला कर रही हैं, जिससे यूपी की राजनीति में चर्चागत हलचल पैदा हो रही है. मीडिया भले ही नाव और गंगा की बेटी के बहाने विजुअल स्टोरी खड़ी कर रहा है, लेकिन इसमें पोलिटिकल स्टोरी क्या है.
from Videos https://ift.tt/2HHQVcH


0 Comments