चुनाव इंडिया का: गोवा का चुनावी घमासान

गोवा में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद बीजेपी ने उनके उत्तराधिकारी का नाम तय कर लिया है. गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और पर्रिकर के बेहद करीबी प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि उनके नाम को लेकर सहयोगी दलों ने जबर्दस्त सौदेबाजी की. इसका नतीजा यह है कि बीजेपी की सहयोगी पार्टियों महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता सुदीन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. हालांकि इससे पहले दिन भर सियासी ड्रामा होता रहा. एक तरफ पर्रिकर का अंतिम संस्कार हो रहा था तो दूसरी तरफ कुरसी को लेकर उठापटक चलती रही.

from Videos https://ift.tt/2Odm1dt

Post a Comment

0 Comments