गोवा में कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए पेश किया दावा

गोवा के अस्वस्थ मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बिगड़ने की खबरें आने पर शनिवार को कांग्रेस ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र भेजकर सरकार बनाने का दावा किया.राज्यपाल को संबोधित पत्र में नेता प्रतिपक्ष चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में है और इसके विधायकों की संख्या और घट सकती है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार को बर्खास्त करने और विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की.

from Videos https://ift.tt/2HDJaEC

Post a Comment

0 Comments