रवीश की रिपोर्ट: मुंबई में फुट ओवरब्रिज गिरा, 5 लोगों की मौत

आज शाम साढ़े सात बजे के आसपास वहां छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बाहर एक पैदल पुल- एक फुटओवर ब्रिज- का एक हिस्सा गिर गया. शाम के समय जब भीड़ अपने चरम पर होती है, तब ये हादसा हुआ. पहले ख़बर आई कि हादसे में बस कुछ लोग घायल हुए हैं. लेकिन जैसा होता है, धीरे-धीरे त्रासदी की पूरी तस्वीर खुली. पता चला, 5 लोगों की मौत हो गई है. इनके अलावा 28 लोग घायल हैं. 17 लोगों को सेंट जॉर्ज अस्पताल में भरती कराया गया है, जबकि 11 लोगों को जीटी अस्पताल में दाख़िल कराया गया है. जिन लोगों ने हादसा करीब से देखा, वो बताते हैं कि पहले कुछ कंपन हुआ और फिर ज़ोर की आवाज़ के साथ पुल का हिस्सा गिर पड़ा.

from Videos https://ift.tt/2Jr8mRt

Post a Comment

0 Comments