ममता बनर्जी रविवार रात से ही संविधान बचाओ धरने पर बैठी हैं. कोलकाता में एस्प्लेनेड के पास मेट्रो चैनल के पास ये धरना चल रहा है. ममता बनर्जी का कहना है कि ये मोदी सरकार के ख़िलाफ़ उनका सत्याग्रह है. पश्चिम बंगाल के पुलिस कमिश्नर के घर सीबीआई टीम के पहुंचने को लेकर ममता बनर्जी धरने पर हैं और प्रयागराज के कुंभ में मौनी अमावस्या के दिन लाखों लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. शाही स्नान का जुलूस भी पूरी धज के साथ निकला. स्नान देर रात से ही शुरू हो गया था और शाम तक चलता रहा. इस मौके पर आम लोगों के लिए स्नान के अलावा अपने गुरुओं और साधु संतों से मिलने का भी दिन होता है.
from Videos http://bit.ly/2GlY2H3


0 Comments