राजस्थान अब अपने खेमे के नेताओं को मनाएंगे अशोक गहलोत

दिल्ली में सचिन पायलट की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उनकी कांग्रेस से नाराजगी दूर हो गई है. पार्टी उनकी बगावत को शांत कर राहत की सांस ले पाती कि इससे पहले राजस्थान से एक और खबर आ गई है. अब अशोक गहलोत के खेमे के विधायक जो इस समय जैसलमेर के होटल में हैं, इस नए घटनाक्रम से नाराज हो गए हैं. दरअसल रविवार को हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक में सीएम अशोक गहलोत के करीबी और कैबिनेट मंत्री ने कहा था कि अब बागी विधायकों की वापसी वे नहीं चाहते हैं. उनका ये बयान एक तरह से अशोक गहलोत का बयान माना जा रहा था. लेकिन सोमवार को अचानकर घटनाक्रम बदल गया तो अब ये विधायक खुद को ठगा से महसूस कर रहे हैं.विधायकों के नाराजगी को दूर करने के लिए सीएम अशोक गहलोत, संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, संयम लोढ़ा और महेंद्र चौधरी जैसलमेर पहुंच रहे हैं.

from Videos https://ift.tt/33Tf0IN

Post a Comment

0 Comments