प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धनशोधन के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. शौविक चक्रवर्ती रातभर की पूछताछ के बाद सुबह करीब 6:30 बजे यहां बलार्ड एस्टेट इलाके में ED कार्यालय से निकला. आज एक बार फिर ED रिया और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी. सोमवार को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए उन्हें समन जारी किया गया है.
from Videos https://ift.tt/2PGsq2e


0 Comments