बच्ची से रेप मामले में पुलिस ने जारी किए 3 स्केच

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पिछले गुरुवार को एक छह साल की बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बर्बरता से रेप किया गया. चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. पुलिस ने बच्ची के परिवार और पड़ोसियों के साथ बातचीत के बाद तीन स्केच जारी किए हैं, जो एक ही व्यक्ति के हो सकते हैं. बच्ची को गढ़ मुक्तेश्वर इलाके में उसके घर के सामने से अगवा किया गया था. बच्ची अगले दिन सुबह अपने गांव से कुछ ही दूर झाड़ियों में मिली थी. वो बेहोश थी और उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत तो स्थिर है लेकिन खतरा अब भी बना हुआ है.

from Videos https://ift.tt/2DDd2kL

Post a Comment

0 Comments