कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की हर ओर तारीफ हो रही है. वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में सोनू सूद के मदद कार्यों को लेकर सवाल उठाए हैं. संजय राउत ने रोकटोक कॉलम में लिखा है कि लॉकडाउन के दौरान अचानक सोनू सूद नाम का एक महात्मा तैयार हो गया है. इतने झटके और चतुराई के साथ किसी को महात्मा बनाया जा सकता है. राउत ने इसके लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं, बीजेपी ने संजय राउत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
from Videos https://ift.tt/2MDpIsM


0 Comments