दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, 'मैं ये नहीं कह रहा कि सारे प्राइवेट अस्पताल खराब हैं लेकिन 1 न्यूज चैनल पर एंकर ने लाइव प्राइवेट अस्पताल को फोन किया तो अस्पताल ने कहा कि आप 8 लाख दे दो दाखिला हो जाएगा. कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल गलत हरकत कर रहे हैं. पहले कहते हैं बेड नहीं है और फिर ज्यादा कहो तो दो लाख, पांच लाख मांगने लगते हैं. मंगलवार को हमने एक मोबाइल ऐप लॉन्च की है. कुछ अस्पताल ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं थे क्योंकि जनता को पता नहीं होता कि बेड कहां उपलब्ध हैं, इसलिए हमने मोबाइल ऐप पर सारी जानकारी डाल दी.'
from Videos https://ift.tt/2Udh4p1


0 Comments