चुनाव इंडिया का : क्‍या PM पद पर कांग्रेस पीछे हटी?

क्या कांग्रेस ने अब प्रधानमंत्री पद को लेकर भी हथियार डाल दिए हैं? क्या कांग्रेस अब राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री बनाने के रुख से पीछे हट गई है? कम से कम पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के बयान से तो यही संदेश मिल रहा है. कांग्रेस अभी तक कहती आई थी कि अगर वो सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो जाहिर है प्रधानमंत्री पद पर उसका स्वाभाविक रूप से दावा होगा. लेकिन गुलाम नबी आजाद का मानना है कि पार्टी की पहली प्राथमिकता एनडीए को सत्ता में आने से रोकना है. इसके लिए अगर गैर कांग्रेसी पार्टियों में आम राय बनती है तो कांग्रेस इसे इश्यू नहीं बनाएगी.

from Videos http://bit.ly/2HlE5A8

Post a Comment

0 Comments