लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई ने गांधीनगर संसदीय सीट से किसी का नाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को नहीं भेजा है. गांधीनगर संसदीय सीट से अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सांसद हैं. बताया जा रहा है कि इस सीट के उम्मीदवार का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा. सूत्रों के मुताबिक गाधीनगर सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ सकते हैं. बता दें, वर्तमान में राज्यसभा सांसद अमित शाह गांधीनगर संसदीय सीट के ही तहत आने वाले नारणपुरा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं.
from Videos https://ift.tt/2Jv35Z5


0 Comments