लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने की खबरों को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने खारिज किया है. कुछ देर पहले ऐसी खबरें आ रहीं थी कि किसी बात से नाराज होने के कारण वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लेकिन रणदीप सुरजेवाला ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया. वहीं जब जितिन प्रसाद से बीजेपी में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नाराजगी में कहा कि कुछ सवालों का आधार होना चाहिए. ऐसे काल्पनिक सवालों का जवाब का मुझे क्यों देना चाहिए.
from Videos https://ift.tt/2US86fm


0 Comments